BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; रेलवे स्टेशन में औचक जांच, 29 अनाधिकृत वेंडर पकड़े गए….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रेलवे स्टेशन में मंडल वाणिज्य विभाग की टीम ने गुरुवार को अचानक खानपान जांच अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन परिसर में बिना अनुमति सामान बेच रहे 29 अनाधिकृत वेंडरों को पकड़ा गया। सभी पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 80,460 रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन और मंडल वाणिज्य प्रबंधक एस. भारतीयन के नेतृत्व में की गई। टीम में वाणिज्य निरीक्षक और वाणिज्य पर्यवेक्षक शामिल थे। अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को साफ-सुथरा और गुणवत्तापूर्ण खानपान उपलब्ध कराना तथा स्टेशन परिसर में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना था। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्टेशन पर किसी भी तरह की अनियमितता या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बस्तर को मिलेगा वैश्विक कनेक्शन: 4 घंटे में समंदर तक पहुंच बनाएगा नया कॉरिडोर; रायपुर–विशाखापट्टनम इ... बिलासपुर; बेलगहना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 162 लीटर महुआ शराब के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर; सकरी बाईपास पर भीषण हादसा... ट्रेलर से टकराई कोयला लोड दूसरी ट्रेलर, केबिन में फंसे चालक क... बिलासपुर: पुराना बस स्टैंड से सटोरिया धराया; 14,500 रुपये जब्त, सट्टा पट्टी लिखते आरोपी गिरफ्तार! बारात में बवाल: बाजा बजाने को लेकर विवाद; लाठी-डंडों से हमला एक गंभीर, 4 आरोपी गिरफ्तार! दुर्ग में धारदार हथियार से हमला: अवैध संबंधों के शक में युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; मल्हार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई: 35 पाव देसी शराब जब्त, आरोपी रंगे हाथ गि... बिलासपुर पुलिस का नशे पर वार: ऑटो से गांजा तस्करी का खुलासा, 20 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार! मंगेतर के प्रताड़ना से युवती की मौत; पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया, आरोपी गिरफ... बिलासपुर में मानवता शर्मसार: निजी अस्पताल की लापरवाही उजागर; स्ट्रेचर पर मरीज को धूप में भेजा सोनोग्...