ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: सरकंडा में रंजिश के चलते तोड़फोड़ और आगजनी, आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र में एक साल पुरानी रंजिश के चलते कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान राजेन्द्र राजपूत उर्फ केसरी (24), निवासी रामनगर शिव मंदिर के पास, लिंगियाडीह के रूप में हुई है। 15 अक्टूबर 2025 को आर.के. एंबुलेंस सर्विस एंड ट्रेवल्स के मालिक संदीप कुमार साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वो शाम 5.30 बजे कार्यालय बंद कर घर चले गए थे। रात लगभग 11.20 बजे पास ही स्थित भोजनालय संचालक ने फोन कर बताया कि उनके पूर्व ड्राइवर राजेन्द्र केसरी ने खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर ऑफिस में आग लगा दी है। मालिक के पहुंचने पर एक डीजायर कार, सेंट्रो कार और एंबुलेंस के कांच टूटे मिले। घटना में करीब 65 हजार रुपये का नुकसान हुआ। आरोपी पहले उनके यहां ड्राइवर था, लेकिन 2024 में शिकायतों के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया था, जिससे वह नाराज था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने एक विशेष टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू कराई। राजेन्द्र वारदात के बाद से फरार चल रहा था। 26 नवंबर 2025 को सूचना मिली कि वह लिंगियाडीह क्षेत्र में दिखाई दिया है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...