BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; मोबाइल टावर पर चढ़कर आराम करता दिखा युवक, इलाके में मचा हड़कंप….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक खुलेआम मोबाइल टावर पर चढ़कर ऊपर ही आराम फरमाता हुआ दिखाई दिया। यह पूरा नज़ारा रेलवे परिक्षेत्र का है। स्थानीय लोग जैसे ही इतना ऊँचा बैठे युवक को देखकर दंग रह गए, तुरंत अपने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगे। देखते ही देखते वीडियो पूरे मोहल्ले में फैल गया। जानकारी के मुताबिक युवक उसी क्षेत्र का रहने वाला है और नशे का आदी बताया जा रहा है। नशे की हालत में वह बिना कुछ सोचे-समझे सीधे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और वहां बैठकर आराम करने लगा। घटना की खबर मिलते ही पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। आसपास के लोग अब अपने घरों की छतों और पास लगे टावरों की जांच कर रहे हैं, ताकि कोई भी अप्रिय घटना न घटे। फिलहाल यह अनोखी हरकत पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...