BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत; ACB की बड़ी कार्रवाई नायब तहसीलदार 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीपत तहसील के नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एनटीपीसी सीपत स्थित कॉफी हाउस में की गई, जहां आरोपी प्रार्थी से पहली किश्त के रूप में रिश्वत की रकम ले रहा था। जानकारी के मुताबिक, ग्राम बिटकुला निवासी प्रवीण पाटनवार ने ACB में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रवीण ने बताया कि उसकी मां के नाम पर दर्ज 21 एकड़ जमीन की फौती प्रक्रिया के लिए नायब तहसीलदार ने 1.5 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने गोपनीय जांच की, जिसमें अधिकारी के खिलाफ रिश्वत मांगने के प्रमाण मिले। इसके बाद ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई। योजना के तहत आज प्रार्थी को 50 हजार रुपए की पहली किश्त लेकर भेजा गया। जैसे ही नायब तहसीलदार ने राशि स्वीकार की, ACB की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से पूरी रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई। वर्तमान में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ACB ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसने पहले भी रिश्वतखोरी के कितने मामले किए हैं और क्या इस गोरखधंधे में अन्य कर्मचारी या अधिकारी शामिल हैं। गौरतलब है कि ACB बिलासपुर की यह पिछले डेढ़ साल में 37वीं सफल ट्रैप कार्रवाई है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से सरकारी विभागों में रिश्वत मांगने वालों में हड़कंप है, वहीं आम लोगों का ACB पर भरोसा और भी मजबूत हुआ है। ACB ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि यदि किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगी जाती है, तो वे बिना डर के इसकी सूचना ACB को दें, ताकि भ्रष्टाचार पर सख्त रोक लगाई जा सके और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला...