ChhattisgarhRaftaar News Cg

BILHA: BEO कार्यालय में स्थाई अधिकारी के अभाव में बाबुओं का चल रहा मनमर्जी, शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने की कार्यवाही, बाबू को भेजा स्कूल….

बिल्हा: (प्रांशु क्षत्रिय) विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय, बिल्हा के एक क्लर्क के खिलाफ डीईओ को शिकायत मिली थी। जिसमें उनके द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं करने की बात कही गई थी। इसलिए डीईओ ने बाबू को ऑफिस से हटाकर स्कूल भेजने का आदेश जारी किया है।

मिली जानकारी के अनुसार विकासखंड शिक्षा कार्यलय बिल्हा में भारी अव्यवस्था है। कार्यालय पिछले 6 माह से प्रभारी के भरोसे चल रहा है। वहां स्कूल शिक्षा विभाग अभी तक स्थाई बीईओ की पदस्थापना तक नहीं कर पाई है। स्थाई अधिकारी नहीं होने से बाबू अपनी मर्जी की कर रहे है। कार्यालय में भृत्यों के बीच आपस में मारपीट की भी घटना हो चुकी है। इसके बाद भी शिक्षा अधिकारी कार्यालय की व्यवस्था सुधारने की ओर ध्यान नहीं दे रहे है। जिसके कारण ऑफिस आने वाले शिक्षक हलाकान हो रहे हैं। उनका काम नहीं हो रहा है। उनको अधिकारियों के घर तक चक्कर लगाना पड़ रहा है। विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय, बिल्हा में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 अशोक सिंह क्षत्रिय को कार्यालय के कार्यों में लगातार लापरवाही करना भारी पड़ गया। उसकी शिकायत मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी टी.आर. साहू ने एक आदेश जारी कर बीईओ ऑफिस में पदस्थ अशोक सिंह क्षत्रीय पदनाम सहायक ग्रेड को सौंपे गए कार्यालयीन कार्यों के दायित्व निर्वहन में कमी पाए जाने के कारण उनको व्यवस्था के तहत कार्यालय शासकीय हाई स्कूल, सुलौनी ब्लॉक मस्तूरी में पदस्थ किया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ... बिलासपुर; जर्जर दीवार बनी हादसे की वजह: कुदूदंड में बारिश के बीच बड़ा हादसा; गंभीर घायल युवती अस्पता... बिलासपुर; रास्ता रोककर युवक की आंखों में झोंका मिर्च पाउडर, शराब के लिए रुपये मांगने वाले तीन बदमाश ... बिलासपुर; सुरक्षा के साथ संवेदनशीलता की मिसाल: आरपीएफ ने 211 बच्चों को मिलाया परिवार से, लौटाए 1.58 ... बिलासपुर; बाल संप्रेषण गृह हत्याकांड: मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार; तीन अपचारी...