ChhattisgarhRaftaar News Cg

धान कटाई के दौरान खेत में मिला लापता बुजुर्ग का कंकाल, 4 महीने से था गायब……

सूरजपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोट गांव में धान कटाई के दौरान एक खेत से बुजुर्ग का कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव के ही भिखम (80 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पिछले चार महीने से लापता था। जानकारी के अनुसार, भिखम के लापता होने की शिकायत परिजनों ने जुलाई महीने में कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। 5 नवंबर को ग्रामीण जब धान की कटाई कर रहे थे, तभी खेत में कंकाल दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान उसके कपड़ों, अंडरवियर और बनियान, से की गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग शौच के लिए खेत की ओर गया होगा, जहां उसकी प्राकृतिक कारणों से मौत हो गई। शव लंबे समय तक वहीं पड़ा रहने से कंकाल में बदल गया। पुलिस ने बताया कि मृतक का कोई नजदीकी परिजन नहीं था, जिसके कारण उसकी खोजबीन में अधिक सक्रियता नहीं दिखाई गई। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...