ChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर में हाई अलर्ट, लाल किले धमाके के बाद रेलवे स्टेशन में सघन जांच, दो संदिग्ध बैग मिले……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में हुए धमाके में 8 लोगों की मौत के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा बढ़ाने के निर्देशों के बाद पुलिस और RPF की टीमों ने रेलवे स्टेशन में सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान दो संदिग्ध बैग बरामद किए गए, जिसके बाद स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। RPF और पुलिस की टीम बैग की बारीकी से तलाशी कर रही है। संदिग्ध वस्तुओं को लेकर बम डिस्पोज़ल स्क्वाड को भी अलर्ट पर रखा गया है। लाल किले धमाके के बाद रायपुर, बिलासपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट लागू कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने हाइकोर्ट, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, होटल, ढाबे, अस्पताल और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस को पेट्रोलिंग बढ़ाने, हर संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने और शहर के हर कोने में सख्त निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिलों में विशेष जांच अभियान चल रहा है, जहां भी संदिग्ध व्यक्ति या सामान मिल रहा है, उसकी तत्काल जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है और आपत्तिजनक या भ्रामक पोस्ट की मॉनिटरिंग तेज कर दी गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला...