ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

युवक की बेरहमी से हत्या, खेत के पास खून से लतपथ मिला शव………..

धमतरी: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम छिपली में एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। गांव के 34 वर्षीय सनी लहरे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने खेत के पास उसका खून से लथपथ शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर नगरी थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर कई गहरे घाव पाए गए हैं, जिससे साफ है कि हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई है। अभी तक हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और पारिवारिक विवाद, व्यक्तिगत रंजिश व अन्य कारणों पर जांच जारी है। घटना के बाद छिपली गांव में दहशत और शोक का माहौल है। ग्रामीणों को यकीन नहीं हो रहा कि शांत स्वभाव वाले सनी लहरे की इतनी बेरहमी से हत्या कर दी गई। नगरी पुलिस ने बताया कि मामले की गहराई से जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव...