BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कलेक्टर कार्यालय परिसर में अर्धनग्न युवक का उत्पात, लोगों में मची अफरा-तफरी…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर कार्यालय परिसर में मंगलवार को एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली, जब एक अर्धनग्न युवक ने अचानक उत्पात मचाना शुरू कर दिया। युवक हाथ में पत्थर लिए दौड़ते हुए लोगों पर हमला करने की कोशिश कर रहा था। अचानक हुई इस हरकत से परिसर में मौजूद लोग घबरा गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक परिसर में घुसते ही जोर-जोर से चिल्लाने और लोगों का पीछा करने लगा। इसी दौरान उसने एक कार पर पत्थर फेंककर उसका शीशा तोड़ दिया। कार चालक ने हिम्मत दिखाते हुए युवक को किसी तरह पकड़ लिया और शांत करने का प्रयास किया। इस दौरान हल्की झूमाझटकी भी हुई, लेकिन चालक ने समझाइश देकर युवक को कार में बैठाया और पुलिस थाने ले जाने की बात कही। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक पिछले कुछ दिनों से इसी क्षेत्र में भटकता हुआ दिखाई दे रहा था और मानसिक रूप से अस्थिर है। फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, जो युवक की पहचान और उसकी मानसिक स्थिति की जांच कर रही है। इस घटना ने कलेक्टर कार्यालय जैसी संवेदनशील जगह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि अगर उस दौरान कोई गंभीर हादसा हो जाता, तो स्थिति संभालना मुश्किल हो सकता था।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव...