ChhattisgarhRaftaar News Cg

कोर्ट के बाहर युवक का ‘अपरहण’! पुलिस पर लगे आरोप, वीडियो वायरल..राजधानी में दिनदहाड़े हंगामा, नकली वर्दी की अफवाह से मचा बवाल..पहचान बताने से बचती रही पुलिस, अफवाहों ने पकड़ी आग, खबर पढ़कर समझिए पूरा मामला……..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी के रायपुर कोर्ट के बाहर युवक को जबरन गाड़ी में ले जाने का एक वीडियो वायरल होने के बाद सनसनी फैल गई। इस वीडियो में युवक पुलिसकर्मियों पर उसे अगवा करने का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा करता नजर आ रहा है। वहीं राहगीर पुलिसकर्मियों की पहचान पूछते दिख रहे हैं। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ गई कि नकली वर्दी में कुछ लोग दिनदहाड़े किडनैपिंग कर रहे हैं। लेकिन मामले का सच सामने आया तो तस्वीर कुछ और ही निकली। दरअसल पुलिस एक मामले में आरोपी दिनेश सरकार को गिरफ्तार करने पहुंची थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे कोर्ट के बाहर पकड़ा, लेकिन गिरफ्त में आते ही युवक ने शोर मचाना शुरू कर दिया और पुलिस पर जबरन उठाने का आरोप लगा दिया। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी खुद को अधिकारी बताते हुए युवक को गाड़ी में खींचते दिख रहे हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि जब लोग पुलिसकर्मियों से उनकी पहचान पूछने लगे, तो उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। यही वजह रही कि सड़क पर बवाल मच गया और अफवाहों ने आग पकड़ ली। अगर पुलिसकर्मी मौके पर ही अपनी पहचान जाहिर कर देते, तो शायद ना हंगामा होता और ना ही यह मामला अफवाहों का शिकार बनता!

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव...