BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News Cg

मस्तूरी गोलीकांड; अंधाधुंध फायरिंग से मचा हड़कंप, दो लोग घायल..जमीन विवाद से जुड़ा मामला!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मस्तूरी क्षेत्र में मंगलवार देर शाम हुई अंधाधुंध फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार नहर के पास स्थित तिवारी होटल के सामने तीन अज्ञात हमलावर बिना नंबर की गाड़ी से पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपियों ने करीब 6 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में दो लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर नाकाबंदी कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए हैं और हमलावरों की तलाश में आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही घटना के पीछे की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि...