Raftaar News Cg

JANJGIR- CHAMPA: ग्रामीण बैंक का ताला तोड़कर कैश वाल्ट को काटने का प्रयास, बलौदा पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार…..

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में तीन आरोपीयों ने बैंक कैश वॉल्व को काटकर चोरी करने का प्रयास किया, जिसे बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रार्थी अजय बौद्ध निवासी ग्रामीण बैंक शाखा जर्वे ने रिपोर्ट दर्ज कराई की, 25 मई की रात अज्ञात चोरों द्वारा बैंक का ताला तोड़कर बैंक के कैश वाल्ट को काटने का प्रयास किया गया हैं। साथ ही बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे का तार काट कर सेंसर राउटर चोरी कर ले गए हैं। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर विवेचना में लिया।

मामले में साइबर सेल द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साक्ष्य मिलने के बाद 150 सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया। जिसके बाद संदेहियों की पहचान शुभम गुप्ता, गोपेश यादव निवासी खोखसा जांजगीर और अभिषेक कश्यप निवासी जांजगीर के रूप में हुई। जानकारी मिलने पर टीम गठित कर तत्काल टीम रवाना होकर मुखबीर के बताए स्थान में जाकर संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया और कड़ाई से पूछताछ की गई। फिर आरोपीयों ने जुर्म करना स्वीकर किया।

एक दिन पहले की रेकी, फिर दिया घटना को अंजाम:-

आरोपी ने बताया कि अभिषेक कश्यप अपने गाँव के ग्रामीण बैंक दिखाने ले गया और बताया कि बैंक में रात में कोई गार्ड नहीं रहता कोई कर्मचारी भी नहीं रहते हैं और बैंक रात में खाली रहता है। फिर 25 मई की रात ग्रामीण बैंक में चोरी करने की योजना बनाई। इसके पहले 24 मई को रात में बैंक की ओर तरफ जा कर रेकी की। आरोपी अभिषेक के कहने पर शुभम और गोपेश द्वारा हार्डवेयर दुकान से ग्राइंडर मशीन और लोहा काटने का सामान खरीदा और रात्रि में बैंक का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिए।

3 आरोपी को किया गिरफ्तार:-

विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी शुभम गुप्ता पिता माखन गुप्ता उम्र 27 वर्ष निवासी खोखसा वार्ड नंबर 10 चौकी नैला, दूसरा आरोपी गोपेश कुमार यादव पिता धनसाय यादव उम्र 34 वर्ष निवासी खोखसा वार्ड नंबर 10 चौकी नैला, तीसरा आरोपी अभिषेक कश्यप पिता भूपेन्द्र सिंह कश्यप उम्र 28 वर्ष क्वाटर नंबर डी-18 दिप्ती विहार कालोनी जांजगीर थाना जांजगीर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक...