ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सड़क हादसा, डंपर की ठोकर से युवक की मौत, मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम…..

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डंपर चालक ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सुशील यादव (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो देलारी गांव का रहने वाला था और बिजली मिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार दोपहर वह किसी काम से सराईपाली गया था। वापस लौटते समय उसकी बाइक रास्ते में खराब हो गई, जिसके बाद वह सड़क किनारे खड़ा था। तभी तेज रफ्तार फ्लाई एश से लोडेड डंपर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सुशील यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और सड़क पर चक्काजाम कर दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देने की कोशिश की। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के परिजनों को तत्काल उचित मुआवजा राशि दी जाए और आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए। फिलहाल पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव...