BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में 6वीं कक्षा के छात्र के साथ रैगिंग, 6 सीनियर छात्र मिलकर जमकर पीटे, हुए निलंबित, पढ़िए पूरी खबर……

सक्ती: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा में एक गंभीर रैगिंग मामला सामने आया है। कक्षा 6 वीं के छात्र अमित (बदला हुआ नाम) के साथ कक्षा 9 के 6 सीनियर छात्रों ने कथित रूप से रैगिंग की और उसकी बुरी तरह पिटाई की। यह घटना 31 अगस्त की रात को घटित हुई, जब सीनियर छात्रों ने आधी रात को अमित को अपने कमरे में बुलाकर उसकी पिटाई की। रात लगभग 11:30 बजे, कक्षा 9 के छात्रों ने कक्षा 6 के दो जूनियर छात्रों को भेजकर अमित को अपने कमरे में बुलवाया। वहां पहुंचने पर, सीनियर्स ने पहले उसे एक बड़े कटोरे पर बैठाया और उसका परिचय लिया। इसके बाद, बिना किसी चेतावनी के उसे लात-घूंसे और स्केल से मारा। रोने पर भी रैगिंग जारी रही और छात्र को धमकी दी गई कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसकी पिटाई दोबारा की जाएगी

अमित के पिता कृष्ण कुमार कश्यप ने इस घटना की शिकायत स्कूल के प्राचार्य से की है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने घटना की जानकारी उन्हें 1 सितंबर को फोन पर दी थी। उन्होंने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए स्कूल प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी अन्य छात्र को इस प्रकार की प्रताड़ना का सामना न करना पड़े। कश्यप ने चेतावनी दी है कि अगर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे थाने में रैगिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कराने के लिए मजबूर होंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा के प्राचार्य ने इस रैगिंग की शिकायत मिलने के बाद, आरोपी 6 छात्रों को 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...