BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; दर्दनाक दिवाली: खेलते-खेलते बच्ची की आंख में घुस गई घंटी, हालत गंभीर, पटाखों से झुलसे 40 से ज्यादा लोग, इलाज जारी…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मस्तूरी क्षेत्र में दीपावली की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गईं। घर में पूजा की तैयारी के दौरान 10 साल की बच्ची काव्या के साथ बड़ा हादसा हो गया। खेलते-खेलते गिरने से पूजा की घंटी उसकी आंख में घुस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने तुरंत बच्ची को सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां एक्स-रे और सीटी स्कैन में सामने आया कि घंटी आंख की झिल्ली पार कर मस्तिष्क तक पहुंच गई है। डॉक्टरों ने न्यूरो सर्जरी की आवश्यकता बताई, जिसके बाद काव्या को रायपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दूसरी ओर, दीपावली के दौरान पटाखों से झुलसने के 40 से अधिक मामले सिम्स अस्पताल में पहुंचे। वहीं, 20 से ज्यादा घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया गया। कई लोगों ने निजी अस्पतालों में भी उपचार कराया। अधिकांश घटनाएं पटाखे फोड़ते समय लापरवाही बरतने से हुईं। राहत की बात यह है कि ज्यादातर घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। जूना बिलासपुर में पटाखे चलाते समय दो बच्चे झुलस गए, जिनकी आंख में अनारदाना जल गया। वहीं, कुदुदंड में रजा रजक और मुकेश रजक भी पटाखे फोड़ते वक्त घायल हो गए। सभी का इलाज सिम्स में चल रहा है। त्योहार की खुशियों के बीच हुई इन घटनाओं ने फिर एक बार यह याद दिलाया है कि सावधानी ही सुरक्षा है खासकर जब बात बच्चों और पटाखों की हो।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...