ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

खाना बनाने के विवाद में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, मोबाइल चार्जर से घोंटा गला…..

सरगुजा: (प्रांशु क्षत्रिय) सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम खाड़ा दोरना में बीती रात एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। खाना बनाने के विवाद पर छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद मृतक का शव पूरी रात घर में पड़ा रहा। बुधवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया गया। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अमोश लकड़ा 22 वर्ष के रूप में हुई है। उसके छोटे भाई नीलेश लकड़ा ( 19 वर्ष ने मामूली विवाद के बाद यह कदम उठाया। दोनों भाई अपने पिता रामचरण लकड़ा के साथ रहते थे, जबकि मां की पहले ही मौत हो चुकी थी। सुबह सूचना मिलने पर सीतापुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीओपी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने घटना स्थल की जांच की। फॉरेंसिक जांच में युवक की गर्दन पर काले निशान और धब्बे पाए गए, जिससे गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि रात को दोनों भाइयों के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। उसी दौरान नीलेश ने गुस्से में आकर मोबाइल चार्जर से बड़े भाई का गला घोंट दिया। पुलिस ने आरोपी नीलेश लकड़ा को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले की आगे जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....