ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शादी का झांसा देकर युवती से 5 साल तक शारीरिक व आर्थिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार, मिली जमानत…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि रायगढ़ जिंदल रोड स्थित गोयल हुंडई शो-रूम में काम करने वाला कर्मचारी दिनेश जारदार (32 वर्ष) ने पहले उसे प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर लगभग 5-6 सालों तक शारीरिक और आर्थिक शोषण करता रहा। जानकारी के अनुसार, पीड़िता रायगढ़ जिले के गोकुल धाम कॉलोनी बड़े रामपुर की रहने वाली है और मार्च 2019 से शो-रूम में कार्यरत है। इसी दौरान उसका आरोपी दिनेश से प्रेम संबंध हुआ। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने जल्दी शादी करने का आश्वासन देकर 4 लाख रुपये बिजनेस खोलने के नाम पर ले लिए, लेकिन शादी से बचने के लिए लगातार टालमटोल करता रहा। बाद में उसने शादी से इंकार कर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। थक-हारकर पीड़िता ने रायगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धारा 69, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जमानत मिल गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...