BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; हाइवा की रफ्तार बनी काल: 4 साल के मासूम को कुचलकर ली जान…ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पचपेड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। ग्राम चिस्दा में सड़क किनारे खेल रहे 4 वर्षीय मासूम सतीश शुक्ला पिता सुरेश शुक्ला को तेज रफ्तार हाइवा ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना लगभग दोपहर 2 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, पचपेड़ी से जोंधरा की ओर जा रही हाइवा क्रमांक CG 10 BU 8567 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मासूम को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चा हाइवा के पहियों के नीचे आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने उसे पास ही से गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने मस्तूरी-जोंधरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पचपेड़ी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। बताया गया कि मृतक मासूम सतीश शुक्ला का परिवार उत्तरप्रदेश के बांदा जिले का निवासी है, जो शनिवार को ही अपने बड़े पिता के यहां आया था। घटना के बाद शासन की ओर से तत्काल 25 हजार रुपये की सहायता राशि की घोषणा की गई, जिसमें से 8 हजार रुपये मौके पर ही प्रदान किए गए। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के बाद गृहग्राम भेजने की व्यवस्था करने और दुर्घटना स्थल पर स्पीड ब्रेकर बनाने का आश्वासन भी दिया गया। मौके पर पचपेड़ी थाना प्रभारी राज सिंह, तहसीलदार नीलम पिस्दा, एसडीओपी लाल चंद मोहले, मस्तूरी थाना प्रभारी कृष्णचन्द्र सिदार, मल्हार चौकी प्रभारी अवधेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ... कटघोरा में अटल प्रतिमा घोटाले पर फूटा जनाक्रोश, FIR की मांग को लेकर अटल परिसर में धरना..युंका नेताओं... सुनिए मंत्री तोखन साहू; चुनाव में हाथ जोड़कर मांगे थे वोट, आज सीपत–कुली सड़क की फरियाद लेकर पहुंचे भ... सीपत में प्रेम संबंध बना मौत की वजह; गला घोंटकर प्रेमी की हत्या..24 घंटे में महिला गिरफ्तार! SECL मुख्यालय के पांच कर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मानित कर सौंपे गए सभी भुगतान के चेक; सेवानिवृत्त... बिलासपुर जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, 3-4 डॉक्टर मिले नदारद..कलेक्टर ने फोन पर लगाई फटक... करियर गाइडेंस सेमिनार से विद्यार्थियों को मिली नई दिशा, क्विज प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा..पीएम श्र...