ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म: डेढ़ साल तक शारीरिक शोषण का आरोप; आरोपी गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तमनार थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तत्काल मामला दर्ज कर 48 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय युवती ने 22 अप्रैल 2026 को थाना तमनार में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि ग्राम सराईडीपा निवासी पृथ्वीराज चौहान (22 वर्ष) से उसका करीब डेढ़ वर्ष से प्रेम संबंध था। इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर पहली बार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में लगातार विवाह का आश्वासन देकर उसका शोषण करता रहा। पीड़िता के अनुसार जब उसने विवाह और गर्भवती होने की जानकारी आरोपी को दी, तो उसने शादी से इनकार कर दिया। बार-बार कहने के बावजूद आरोपी के मुकरने पर पीड़िता ने परिजनों की सलाह से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने महिला विवेचक के माध्यम से पीड़िता का बयान दर्ज कराया और तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिला संबंधी अपराध अत्यंत गंभीर हैं और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पीड़ित महिलाओं से अपील की है कि वे बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें, हर शिकायत पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...