BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; ओवरटेक विवाद में मारपीट: तोरवा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर कार जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तोरवा थाना क्षेत्र में ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर वाहन भी जब्त कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी तरनीश गौतम, जो अटल बिहारी विश्वविद्यालय बिलासपुर में प्रभारी कुलपति के पद पर कार्यरत हैं, 23 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे अपने निजी वाहन से विश्वविद्यालय जा रहे थे। स्वास्तिक अस्पताल के पास पहुंचने पर फॉर्च्यूनर वाहन (क्रमांक CG 10 AT 0017) के चालक और उसके साथी ने ओवरटेक करने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए प्रार्थी के साथ मारपीट की। घटना की रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 216/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरटीओ कार्यालय से वाहन की जानकारी प्राप्त की। जांच में पता चला कि वाहन मस्तुरी निवासी का है। 25 अप्रैल को वाहन स्वामी से पूछताछ करने पर सामने आया कि घटना को उसके साले द्वारा अंजाम दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी लाखन सिंह (32 वर्ष) एवं जयप्रकाश राठौर (29 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम भदौरा थाना मस्तुरी, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है। साथ ही पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा अभद्रता या मारपीट जैसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा... NEET विवाद की गूंज: 36 दिन के आंदोलन के बाद बड़ा फैसला, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्ती... बिलासपुर; एयू में कार्यपरिषद की बैठक के बाहर छात्रों का हंगामा..सदस्यों को पिछले गेट से जाना पड़ा, क... बिलासपुर में चप्पल के पीछे मौत का बहाव; एनीकट में तेज धारा ने राजमिस्त्री को निगला..दो घंटे बाद मिला... कोटा क्षेत्र में मलेरिया का कहर; एक ही परिवार के 3 बच्चे संक्रमित..मजगांव में भी मिला मरीज, चारों को... बिलासपुर में दारूभट्ठी के पास मारपीट कर फैलाई दहशत; वीडियो वायरल होते ही 4 आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर से ऋषिकेश घूमने गया परिवार, घर में पीछे से घुसा चोर..विंडो एसी निकालकर लाखों की नकदी और सोन... एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत...