BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; पचपेड़ी थाना क्षेत्र में युवक ने पेड़ में फांसी लगाकर की आत्महत्या…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सुकुलकारी में एक दर्दनाक घटना सामने आई। सुबह करीब 5 बजे कौआताल तालाब के पास एक युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो मृतक की पहचान शाहरुख भार्गव 25 वर्ष के रूप में हुई। तुरंत ही इसकी सूचना परिजनों और पचपेड़ी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पंचनामा कार्रवाई के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार, युवक ने किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध गतिविधि या विवाद की बात सामने नहीं आई है। पुलिस अब मृतक के परिवारजनों और मित्रों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार..... बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत..... गणेश उत्सव से पहले सीपत पुलिस का अलर्ट; DJ बैन, सड़क पर पंडाल नहीं..नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई! सीपत; 40 साल से जिस जमीन पर खेती, उसी से बेदखली का दबाव..रविवार को खेत नापने पहुंचे पटवारी, कोर्ट मे... 100 प्रतिभाओं को मिलेगा सपनों की उड़ान का मंच; NTPC सीपत में ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ..NE... कोर्ट को दरकिनार कर ऑफलाइन खेल; बिलासपुर तहसील में राजस्व प्रकरणों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल... बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम!