BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सराफा कारोबारी के साथ बड़ी उठाईगिरी, 90 लाख रुपये नकद और जेवरात चोरी…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक बड़ी उठाईगिरी की वारदात सामने आई है। रायपुर निवासी सराफा व्यापारी किशोर रावल को उस समय निशाना बनाया गया जब वे अंबिकापुर से रायपुर जा रही रॉयल ट्रेवल्स की बस से सफर कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, सफर के दौरान व्यापारी नींद में थे, तभी अज्ञात चोरों ने उनके बैग से करीब 90 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। बस के रायपुर पहुंचने पर जब व्यापारी ने अपना सामान चेक किया, तब उन्हें वारदात का पता चला। घटना की सूचना मिलते ही व्यापारी सीधे रतनपुर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रतनपुर पुलिस ने बस स्टाफ, ड्राइवर और क्लीनर से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही, बस में यात्रा करने वाले अन्य यात्रियों की सूची जुटाई जा रही है। पुलिस ने रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह वारदात किसी सुनियोजित उठाईगिरी गिरोह की करतूत हो सकती है, जो यात्री बसों में सफर करने वालों को निशाना बनाता है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी बस में यात्री बनकर सवार हुए थे और किसी एक स्टॉप पर उतर गए। पुलिस अब बस के सभी स्टॉपेज की जांच कर रही है। घटना के बाद रतनपुर पुलिस ने सीआईडी और साइबर सेल की मदद ली है। मोबाइल लोकेशन और संदिग्धों की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं। साथ ही, बिलासपुर और कोरबा जिले की सीमा पर स्थित सभी मुख्य चेक पॉइंट्स पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....