BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

बिलासपुर; पचपेड़ी प्रेस क्लब का शपथ समारोह आज: रेस्ट हाउस पचपेड़ी में दोपहर 12 बजे होगा आयोजन, विधायक दिलीप लहरिया होंगे मुख्य अतिथि!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पचपेड़ी में प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे रेस्ट हाउस पचपेड़ी, मेन रोड में संपन्न होगा। आयोजन प्रेस क्लब पचपेड़ी एवं अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा करेंगे, जबकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश परिहार भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर प्रेस क्लब पचपेड़ी की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कराया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी, जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश सूर्या, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी लालचंद मोहले शामिल होंगे। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीएम शिवकुमार कंवर, तहसीलदार नीलम पिस्दा, थाना प्रभारी राज सिंह एवं सीईओ जे.आर. भगत सहित मस्तूरी, पचपेड़ी और मल्हार क्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। आयोजकों रमेशचंद्र कैवर्त्य, रूपचंद राय एवं मिथलेश साहू ने पत्रकारों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। प्रेस क्लब पचपेड़ी का पंजीयन क्रमांक 122202586208 है। क्लब का उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना और क्षेत्र में निष्पक्ष व सशक्त पत्रकारिता को बढ़ावा देना है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...