BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; मल्हार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई: 35 पाव देसी शराब जब्त, आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मल्हार चौकी क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 35 नग पाव देसी मसाला शराब और बिक्री की 150 रुपये नगद राशि जब्त की गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 4 मल्हार निवासी राजेश्वर केवट अपने घर से अवैध रूप से देसी शराब बेच रहा है। इस संबंध में पहले भी बीट आरक्षक द्वारा सूचना दी गई थी, जिसके बाद पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। रविवार को पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को उसके घर के पास ही शराब बेचते हुए पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 35 पाव देसी मसाला शराब और बिक्री की रकम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक नुवास तिग्गा, आरक्षक किशन राय एवं आरक्षक श्यामलाल सोनवानी की विशेष भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि...