BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; बेलगहना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 162 लीटर महुआ शराब के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बेलगहना चौकी पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 162 लीटर महुआ शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है, जिसकी कुल कीमत लगभग 77,400 रुपए बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिल रही थी कि बेलगहना चौकी क्षेत्र के सरहदी ग्राम भनवारटंक स्थित मरहीमाता मंदिर के आसपास जंगल और पहाड़ी इलाकों में कुछ असामाजिक तत्व अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं। रविवार को मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ का फायदा उठाकर यह कारोबार संचालित किया जा रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की योजना बनाई गई। खास बात यह रही कि पुलिस टीम ने इस बार ग्रामीण श्रद्धालुओं का भेष धारण कर पिकअप वाहन से मौके पर पहुंचकर रेड की, जिससे आरोपियों को भनक नहीं लग सकी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 6 आरोपियों को पकड़ा और उनके पास से 20 से 50 लीटर तक महुआ शराब बरामद की। साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में बेलगहना चौकी पुलिस के पूरे स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि...