ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दुर्ग में धारदार हथियार से हमला: अवैध संबंधों के शक में युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) अवैध संबंधों के संदेह में एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी परदेशी राम निर्मलकर (55 वर्ष), निवासी नयापारा दुर्ग, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पुत्र हेमंत निर्मलकर पर 18 अप्रैल की रात लगभग 10 बजे उतई तिराहा स्थित टेम्पो स्टैंड के पास हमला किया गया। आरोपी ने धारदार हथियार से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल को पहले जिला अस्पताल और बाद में शंकरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी अंकित सिन्हा को अपनी पत्नी के संबंधों को लेकर संदेह था, जिसके चलते वह हेमंत निर्मलकर से रंजिश रखता था। मामले में सिटी कोतवाली थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 198/2026 धारा 109 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को चिन्हित कर हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित सिन्हा (28 वर्ष), निवासी ग्राम बोरतरा थाना गुरूर, जिला बालोद, वर्तमान निवासी मांढर जिला रायपुर के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार राजपूत सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के विवाद या संदेह की स्थिति में कानून को हाथ में न लें, बल्कि तुरंत पुलिस को सूचना दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि...