BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बस्तर को मिलेगा वैश्विक कनेक्शन: 4 घंटे में समंदर तक पहुंच बनाएगा नया कॉरिडोर; रायपुर–विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर से घटेगा सफर, बढ़ेगा व्यापार और रोजगार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बस्तर संभाग के विकास को नई दिशा देने के लिए बन रहा रायपुर–विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर (NH-130 CD) क्षेत्र के लिए गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। भारतमाला परियोजना के तहत तैयार हो रहा यह 6-लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बस्तर को सीधे विशाखापट्टनम पोर्ट और अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक नेटवर्क से जोड़ेगा। वर्तमान में जगदलपुर से विशाखापट्टनम की दूरी तय करने में 7 से 9 घंटे लगते हैं, लेकिन नए कॉरिडोर के बन जाने के बाद यह सफर महज 3.5 से 4 घंटे में पूरा हो सकेगा। घाट-मुक्त और सीधा मार्ग होने से भारी वाहनों की लागत और समय दोनों में कमी आएगी। कॉरिडोर से जुड़ने के लिए ओडिशा के नबरंगपुर स्थित दासपुर इंटरचेंज महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जगदलपुर से करीब 50-60 किमी की दूरी तय कर वाहन सीधे इस कॉरिडोर में प्रवेश कर सकेंगे। कॉरिडोर बनने से बस्तर की अरेबिका कॉफी, इमली, महुआ उत्पाद और ढोकरा शिल्प को सीधे बंदरगाह तक पहुंचाना आसान होगा। इससे उत्पादों की लागत घटेगी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। बेहतर कनेक्टिविटी से बस्तर, कांकेर और कोंडागांव में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी। लॉजिस्टिक्स, सर्विस सेक्टर और निर्माण क्षेत्र में हजारों रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। खनिज संपदा से भरपूर इस क्षेत्र में निर्यात गतिविधियों को भी गति मिलेगी। कॉरिडोर के निर्माण से बस्तर के प्रमुख पर्यटन स्थलों—चित्रकोट और तीरथगढ़ जलप्रपात, कुतुमसर गुफा, दंतेश्वरी मंदिर और बस्तर दशहरा—तक पहुंच आसान होगी, जिससे पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। कांकेर जिले के केशकाल क्षेत्र में 2.79 किमी लंबी ट्विन-ट्यूब टनल का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए अंडरपास, ओवरपास और मंकी कैनोपी जैसी सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। करीब 464 किमी लंबा यह एक्सेस कंट्रोल कॉरिडोर लगभग 16,491 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा है, जो बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह परियोजना बस्तर को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम है। वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इसे प्रदेश में कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि...