BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: पुराना बस स्टैंड से सटोरिया धराया; 14,500 रुपये जब्त, सट्टा पट्टी लिखते आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तारबाहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सट्टा पट्टी लिखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी, मोबाइल फोन और नगदी सहित कुल 14,500 रुपये जब्त किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना तारबाहर पुलिस द्वारा सटोरियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना मिली कि पुराना बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति लोगों को लालच देकर अंकों पर सट्टा लगवा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से दो सट्टा पट्टियां, 4,500 रुपये नगद और एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। जांच में सामने आया कि मोबाइल के जरिए व्हाट्सएप पर सट्टे से संबंधित लेन-देन किया जा रहा था। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 14,500 रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुशांत गुलहरे (43 वर्ष), निवासी टिकरापारा, मन्नू चौक, बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र अनंत के नेतृत्व में पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि...