BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में बड़ा भू-घोटाला: 95 साल के मृत बुजुर्ग को 46 साल का ‘जिंदा’ दिखाकर जमीन हड़पी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिरगिट्टी क्षेत्र में भू-माफियाओं द्वारा बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोप है कि माफियाओं ने 95 वर्षीय मृत बुजुर्ग को रिकॉर्ड में 46 साल का जिंदा व्यक्ति दिखाकर उसकी जमीन की रजिस्ट्री कर दी। इतना ही नहीं, उसकी जाति भी बदल दी गई और फर्जी व्यक्ति को असली मालिक बनाकर जमीन बेच दी गई। सिरगिट्टी क्षेत्र के पुराने भू-अभिलेख (मिसल 1928) में करीब 30 डिसमिल जमीन कौशल प्रसाद (ब्राह्मण) और उसके भाइयों के नाम दर्ज थी। यह जमीन एडवोकेट राजीव दुबे के परिवार की पैतृक संपत्ति है, जिसमें वर्षों से न नामांतरण हुआ था और न ही फौती कटी थी। लेकिन वर्ष 2022 में अचानक यह जमीन “कौशल प्रसाद सूर्यवंशी (46)” के नाम पर दर्ज हो गई, जिससे परिवार के लोग चौंक गए। राजस्व रिकॉर्ड और रजिस्ट्री दस्तावेज निकलवाने पर पता चला कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर मृत व्यक्ति को जिंदा दिखाया गया और उसकी पहचान बदलकर जमीन अपने नाम कर ली गई। बाद में पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए यह जमीन रमेश पांडेय को बेच दी गई।

 SDM ने लिया संज्ञान….

मामले की शिकायत मिलने पर एसडीएम मनीष साहू ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कूटरचना और फर्जी रिकॉर्ड तैयार करने की पुष्टि हुई है। तहसीलदार को विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही एफआईआर दर्ज होने की बात कही गई है।

प्रशासन की चेतावनी….

एसडीएम मनीष साहू ने स्पष्ट कहा है कि जांच में यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बिलासपुर में भू-माफियाओं का यह संगठित गिरोह राजस्व व्यवस्था की खामियों का फायदा उठाकर बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम दे रहा है। प्रशासन की कार्रवाई से इस पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...