ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बारात में बवाल: बाजा बजाने को लेकर विवाद; लाठी-डंडों से हमला एक गंभीर, 4 आरोपी गिरफ्तार!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पौना में बारात के दौरान बाजा बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में कई बाराती घायल हो गए, जिनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी देवराज बरेठ, निवासी ग्राम खोखरा, 16 अप्रैल को बारात में शामिल होने ग्राम पौना गए थे। बाराती स्कूल पारा के पास नाच-गाना कर रहे थे, तभी गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और बाजा बंद करने को लेकर गाली-गलौच शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि हमलावरों ने बारातियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे मनेश्वर यादव सहित अन्य लोगों को भी पीटा गया। इस दौरान प्रार्थी के सिर पर गंभीर हमला किया गया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। वहीं, धनंजय यादव की आंख में गंभीर चोट आई है। घायलों को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया, जहां से धनंजय यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी नरेन्द्र उर्फ लालू नंगरा कश्यप (24), सरोज कश्यप (20), विमल कश्यप (22) और संजय कश्यप (27), सभी निवासी ग्राम पौना, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि...