BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; सकरी बाईपास पर भीषण हादसा… ट्रेलर से टकराई कोयला लोड दूसरी ट्रेलर, केबिन में फंसे चालक की जलकर दर्दनाक मौत!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी बाईपास रोड स्थित संबलपुरी ओवरब्रिज पर रविवार को एक भयावह सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। यहां दो ट्रेलरों के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद आग लगने से एक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया और चालक उसमें ही फंसकर जिंदा जल गया, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रेलर ओवरब्रिज पर आगे चल रही थी, तभी पीछे से आ रही कोयले से लदी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे वाले ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके केबिन में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और चालक बाहर निकलने का मौका भी नहीं पा सका। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दमकल की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक चालक की मौत हो चुकी थी और उसका शव केबिन के अंदर ही बुरी तरह झुलस गया था। फिलहाल पुलिस द्वारा शव को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है और मृतक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के कारण कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी बाधित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!