ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

टीन शेड में दौड़ा करंट बना जानलेवा; सर्विस वायर में करंट फैलने से 47 वर्षीय सफाईकर्मी की मौत!

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) बिजली विभाग की लापरवाही के चलते एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां सर्विस वायर में करंट फैलने से एक 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नयापारा वार्ड क्रमांक-3 निवासी कृपा राम साहू के रूप में हुई है, जो रोज की तरह मोहल्ले में साफ-सफाई का कार्य कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 10 बजे कृपा राम साहू मस्जिद पारा स्थित जमातखाना परिसर में साफ-सफाई के बाद बने वॉश एरिया में हाथ-पैर धोने गए थे। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर किसी को संदेह नहीं हुआ, लेकिन करीब दो घंटे बाद खेल रहे बच्चों ने अंदर शव देखा। इससे घबराकर उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में कृपा राम साहू सुबह साफ-सफाई करते नजर आए, वहीं दोपहर करीब 12 बजे बच्चे वॉश एरिया की ओर देखकर घबराते हुए भागते दिखाई दिए। पुलिस ने फुटेज को साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भवन के पास बिजली के तार अव्यवस्थित और असुरक्षित तरीके से बिछे हुए थे। इलेक्ट्रिशियन की जांच में पाया गया कि टीन शेड के ऊपर से गुजर रहा सर्विस वायर बार-बार टकराने से कट गया था, जिससे पूरे लोहे के शेड में करंट फैल गया। इसी करंट की चपेट में आने से कृपा राम साहू की मौत हो गई। बालोद कोतवाली थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई पूरी कर ली गई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...