Raftaar News Cg

शातिर चोर ने किया पांच अलग-अलग स्थानों से चोरी…..! चोर से दो लाख का माल बरामद…? चोर आया पुलिस की गिरफ्त में…. जानिए पुरा मामला…?

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) प्रियदर्शनी नगर स्थित कार्यालय से इनवर्टर बैट्री समेत चार और स्थानों पर चोरी करने वाले चोर को सिविल लाइन पुलिस ने पकड़ा है, जिसके पास से करीब दो लाख का माल बरामद किया गया हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मिनीमाता बस्ती तालापारा निवासी आकाश डहरिया ने प्रदर्शनी नगर स्थित कार्यालय से 7 नग इनवर्टर बैटरी चोरी की थी। इसके अलावा उसने प्रदर्शनी नगर में रहने वाले प्रभु लाल छुगानी के घर से 18 फरवरी की रात गुल्लक में रखें 5000 चिल्हर, खाद्य तेल, नल टोंटी, कपड़ा, बिजली का उपकरण आदि चोरी किया था। प्रियदर्शनी नगर में रहने वाले उदनयन मिश्रा के घर से हेयर डायर, आईनिंग मशीन और मेकअप का सामान सहित करीब 85000 की चोरी की थी। चंदेला विहार के मकान से हुई चोरी की शिकायत भी थाने में दर्ज थी। चंदेला विहार एचआईजी 10 निवासी आरके अंगुरिया के घर से चोर ने माइक्रोमैक्स कंपनी का एलईडी टीवी चोरी किया था। सिविल लाइन पुलिस ने जब आकाश डहरिया को गिरफ्तार किया तो इन सभी चोरियों का खुलासा हुआ। चोर के पास से इंडक्शन चूल्हा, सिलिंग फैन, इनवर्टर बैटरी आदि बरामद किया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर: दिनदहाड़े सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश; 10 मामलों में सोने-चांदी के जे... सीपत; ट्रेलर से दो टायर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार रुपये के टायर और वारदात में इस्तेम... शादी के नाम पर 5.65 लाख की ठगी, चार महिलाओं समेत पांच आरोपी गिरफ्तार! सीपत में मोबाइल टावर की बैटरियां चोरी, स्टोर रूम का ताला तोड़कर उड़ाई 7 बैटरियां, छह आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; गाड़ी मोड़ने के दौरान हुआ विवाद, मारपीट के आरोप में दो युवक गिरफ्तार! सीपत में दिनदहाड़े चोरी; पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत पार, ऑटो सहित पकड़े गए दो आर... बिलासपुर में बस एजेंट से हफ्ता वसूली, मारपीट और लूट का आरोप; आदतन बदमाश तारण निर्मलकर समेत 3 गिरफ्ता... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जा; सीमांकन के लिए भटक रहीं भाजपा की आदिवासी पार्षद..जमीन विवाद ने पकड़... चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में मारपीट और हंगामा; पत्रकारिता की धौंस दिखाने का आरोप, हनु नायक गिरफ्तार... जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार..47,500 रुपये नकद, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 8 म...