BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; रतनपुर में मछली चोरी की रंजिश में खूनी खेल; खूंटाघाट के चौकीदार की दौड़ाकर पीट-पीटकर हत्या, साथी जान बचाकर भागा..स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर वारदात को दिया अंजाम!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव में मछली चोरी को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश शनिवार रात खूनी संघर्ष में बदल गई। खूंटाघाट बांध में चौकीदारी करने जा रहे एक युवक की स्कॉर्पियो से टक्कर मारने के बाद लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकला। सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कर्रा निवासी तीरिथ यादव और श्याम सिंह खूंटाघाट बांध में चौकीदारी का कार्य करते थे। शनिवार रात करीब 9 बजे दोनों अपनी हीरो मोटरसाइकिल (सीजी 10 ईएफ 7425) से ड्यूटी के लिए कर्रा से खूंटाघाट जा रहे थे। इसी दौरान नवागांव के पास सफेद रंग की स्कॉर्पियो (सीजी 12 आर 1197) में सवार गोलू धीवर, अनीश धीवर सहित करीब आधा दर्जन लोगों ने उनकी बाइक को कथित रूप से साइड से टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शी श्याम सिंह के अनुसार बाइक से गिरते ही हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए तीरिथ यादव खेत की ओर भागे, लेकिन आरोपियों ने उनका पीछा किया और खेत में पकड़कर बेरहमी से पीटा। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं श्याम सिंह किसी तरह हमलावरों के चंगुल से बचकर घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

मछली चोरी का वीडियो बना हत्या की वजह!

स्थानीय लोगों के अनुसार इस हत्याकांड की जड़ कुछ दिन पहले हुई मछली चोरी की घटना है। बताया जा रहा है कि तीरिथ यादव ने कथित रूप से गोलू धीवर को मछली चोरी करते हुए पकड़ लिया था और उसका वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था। इससे नाराज होकर आरोपी ने उनका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया था। इस मामले की शिकायत रतनपुर थाने में भी दर्ज कराई गई थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था और मोबाइल बनवाने के लिए आरोपी पक्ष की ओर से एक हजार रुपये भी दिए गए थे। इसके बावजूद दोनों पक्षों के बीच तनाव खत्म नहीं हुआ। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए सुनियोजित तरीके से घात लगाकर इस वारदात को अंजाम दिया गया।

साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस, आरोपियों की तलाश तेज…..

घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पहचान कर उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....