BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; गाड़ी मोड़ने के दौरान हुआ विवाद, मारपीट के आरोप में दो युवक गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तारबाहर थाना क्षेत्र में गाली-गलौज और मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अनुराग कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 अगस्त 2026 की रात वह अपने घर जाने के लिए गाड़ी मोड़ रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शिकायत के आधार पर तारबाहर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान ओम गरुड़ (20 वर्ष), निवासी विद्या नगर, चंदन पैलेस के पास, थाना तारबाहर, बिलासपुर तथा विशु श्रीवास (24 वर्ष), निवासी अशोक नगर चौक, थाना सरकंडा, बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; ट्रेलर से दो टायर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार रुपये के टायर और वारदात में इस्तेम... शादी के नाम पर 5.65 लाख की ठगी, चार महिलाओं समेत पांच आरोपी गिरफ्तार! सीपत में मोबाइल टावर की बैटरियां चोरी, स्टोर रूम का ताला तोड़कर उड़ाई 7 बैटरियां, छह आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; गाड़ी मोड़ने के दौरान हुआ विवाद, मारपीट के आरोप में दो युवक गिरफ्तार! सीपत में दिनदहाड़े चोरी; पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत पार, ऑटो सहित पकड़े गए दो आर... बिलासपुर में बस एजेंट से हफ्ता वसूली, मारपीट और लूट का आरोप; आदतन बदमाश तारण निर्मलकर समेत 3 गिरफ्ता... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जा; सीमांकन के लिए भटक रहीं भाजपा की आदिवासी पार्षद..जमीन विवाद ने पकड़... चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में मारपीट और हंगामा; पत्रकारिता की धौंस दिखाने का आरोप, हनु नायक गिरफ्तार... जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार..47,500 रुपये नकद, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 8 म... निरीक्षण में गायब मिले पंचायत सचिव; जिला पंचायत CEO ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश..कोट...