BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत में मोबाइल टावर की बैटरियां चोरी, स्टोर रूम का ताला तोड़कर उड़ाई 7 बैटरियां, छह आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर के स्टोर रूम का ताला तोड़कर सात बैटरियां चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पांच चोरी के आरोपी और एक चोरी की बैटरियां खरीदने वाला व्यक्ति शामिल है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

स्टोर रूम का ताला तोड़कर चोरी की वारदात…….

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अनुप पटेल (22 वर्ष), निवासी मऊगंज, जिला रीवा (मध्यप्रदेश), ने सीपत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी पिछले छह माह से आइडिया कंपनी में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। कंपनी का मोबाइल टावर सीपत क्षेत्र के नवाडीह स्थित तिवारी चाल में है। टावर के स्टोर रूम में अमर राजा कंपनी की सात बैटरियां रखी थीं। अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय स्टोर रूम का ताला तोड़कर बैटरियां चोरी कर ली थीं।

पूछताछ में सामने आया खरीदार का नाम…….

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीपत पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने चोरी की सात बैटरियां झलमला निवासी अरमानुद्दीन को बेचने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने चोरी के पांच आरोपियों के साथ कथित खरीदार अरमानुद्दीन को भी गिरफ्तार कर लिया।

ये छह आरोपी हुए गिरफ्तार……

गिरफ्तार आरोपियों में प्रमोद पटेल (45 वर्ष), संतोष सिदार (55 वर्ष), मन्नू सिंह चौहान उर्फ लक्ष्मण सिंह (50 वर्ष), राजेंद्र यादव उर्फ सुखदेव यादव (40 वर्ष), देवी प्रसाद यादव (30 वर्ष), सभी निवासी नवाडीह, सीपत क्षेत्र, तथा अरमानुद्दीन (42 वर्ष), निवासी झलमला, थाना सीपत, जिला बिलासपुर शामिल हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
शादी के नाम पर 5.65 लाख की ठगी, चार महिलाओं समेत पांच आरोपी गिरफ्तार! सीपत में मोबाइल टावर की बैटरियां चोरी, स्टोर रूम का ताला तोड़कर उड़ाई 7 बैटरियां, छह आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; गाड़ी मोड़ने के दौरान हुआ विवाद, मारपीट के आरोप में दो युवक गिरफ्तार! सीपत में दिनदहाड़े चोरी; पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत पार, ऑटो सहित पकड़े गए दो आर... बिलासपुर में बस एजेंट से हफ्ता वसूली, मारपीट और लूट का आरोप; आदतन बदमाश तारण निर्मलकर समेत 3 गिरफ्ता... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जा; सीमांकन के लिए भटक रहीं भाजपा की आदिवासी पार्षद..जमीन विवाद ने पकड़... चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में मारपीट और हंगामा; पत्रकारिता की धौंस दिखाने का आरोप, हनु नायक गिरफ्तार... जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार..47,500 रुपये नकद, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 8 म... निरीक्षण में गायब मिले पंचायत सचिव; जिला पंचायत CEO ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश..कोट... बिलासपुर में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल : 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की बदली जिम्मेदारी, प्रकाश स...