ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

महिला की हत्या, कमरे में मिली खून से लथपथ लाश….

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) दशहरे के दिन बालोद जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 में रहने वाली महिला प्रीति सेमरे 35 वर्ष की लाश गुरुवार को घर के अंदर खून से सनी हालत में मिली। जानकारी के अनुसार, प्रीति स्वास्थ्य विभाग में 100 बिस्तर अस्पताल में स्वीपर के पद पर पदस्थ थी। पति की मौत के बाद जुलाई 2024 में उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। बताया जा रहा है कि 30 सितंबर को वह ड्यूटी पर आई थी, लेकिन 2 दिन बाद उसका शव घर से बरामद हुआ। प्रीति अपने 5 वर्षीय बेटे और मां के साथ किराए के मकान में रहती थी। घटना के समय मां और बेटा गांव गए हुए थे। गुरुवार को जब मां घर लौटीं तो बेटी की खून से लथपथ लाश देखकर चीख पड़ीं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या एक दिन पहले की गई होगी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जब घर पर मां और बेटा नहीं होते थे तो मृतका का देवर अमन सेमरे अक्सर वहां आता-जाता था। इसी आधार पर पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की है। हालांकि हत्या के पीछे किसका हाथ है, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव...