ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

महिला की संदिग्ध मौत, गला दबाकर हत्या की आशंका, पति हिरासत में……

सरगुजा: (प्रांशु क्षत्रिय)  जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र के डिगमा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के बिस्तर पर पड़ा मिला। शुरुआती जांच में गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका का नाम शीला सोन्हा 30 वर्ष है, जो डिगमा के पूर्व सरपंच सुमित्रा देवी की बहू थी। शनिवार दोपहर उसकी मौत हो गई थी, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना रात करीब 8 बजे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को शीला का शव बिस्तर पर मिला। उसके गले पर दबाने और खरोंच के निशान पाए गए। घर में उस समय उसका पति उमाशंकर सोन्हा 32 वर्ष मौजूद था, जो नशे की हालत में मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने कहा कि उसे पत्नी की मौत के बारे में कुछ पता नहीं है। शीला अपने पति और दो बच्चों के साथ अलग रहती थी। शनिवार शाम करीब 7.30 बजे बच्चे खाना मांगने अपनी दादी सुमित्रा देवी के पास पहुंचे। जब दादी ने पूछा कि मां ने खाना क्यों नहीं बनाया, तो बच्चों ने बताया कि मां बिस्तर से नहीं उठ रही है। सुमित्रा देवी जब बहू के घर पहुंचीं तो शीला मृत पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। रविवार सुबह फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक एक्सपर्ट ब्रिजेश नागवंशी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होती है। मृतका के चेहरे पर नाखूनों के निशान मिले हैं, जो संघर्ष के दौरान आए हैं। घर में सामान व्यवस्थित मिला, जिससे यह आत्महत्या का मामला नहीं लगता पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि पति और अन्य परिजनों से पूछताछ की जा रही है। बच्चों से भी बयान लिए जाएंगे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...