ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड और परिवार संग मिलकर की पति की हत्या, कब्र से निकाले शव की डीएनए रिपोर्ट से हुआ खुलासा……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) महासमुंद में पत्नी ने अपने प्रेमी और परिवार के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। करीब एक साल बाद यह राज उस समय खुला जब पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट के आधार पर कब्र से शव निकालकर डीएनए टेस्ट कराया। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पत्नी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 29 सितंबर 2024 को महासमुंद के घोड़ारी तालाब में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट के निशान पाए गए थे। पहचान न होने के चलते शव को दफना दिया गया था। जनवरी 2025 में रायपुर के खम्हारडीह थाने में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट से पुलिस को सुराग मिला। शव का हुलिया गुमशुदा युवक आकाश सिंह से मिलता-जुलता था। इसके बाद 24 सितंबर 2025 को पुलिस ने प्रशासन की मौजूदगी में कब्र से शव निकाला। डीएनए रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि शव आकाश का ही है। पुलिस जांच में सामने आया कि आकाश सिंह ने अगस्त 2024 में लवली सिंह से भागकर शादी की थी। जबकि लवली पहले से ही अभिनव सिंह के साथ पांच साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थी। दोनों दोस्त थे, लेकिन आकाश और लवली की नजदीकियां बढ़ीं और शादी कर ली। यह रिश्ता लवली के परिजन और एक्स बॉयफ्रेंड अभिनव को मंजूर नहीं था। 25 सितंबर 2024 को लवली के पिता ने आकाश और लवली को अभिनव के घर बुलाया। वहां विवाद हुआ और लवली के पिता अभिलाख सिंह, भाई गौरव, वीरू और प्रेमी अभिनव ने आकाश की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को स्कूटी में लादकर घोड़ारी तालाब में फेंक दिया। हत्या के बाद लवली पिता और भाइयों के साथ उत्तर प्रदेश के जालौन चली गई। वह सोशल मीडिया पर आकाश के साथ की पुरानी तस्वीरें डालती रही ताकि किसी को शक न हो। मामले में पुलिस ने लवली सिंह, प्रेमी अभिनव सिंह, पिता अभिलाख सिंह और भाइयों गौरव-वीरू को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को रायपुर के अलग-अलग ठिकानों से पकड़ा गया। एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा 103 ए, सबूत छिपाने की धारा 238 और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...