BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; अवैध रेत खनन पर फिर चला प्रशासन का डंडा, मशीन और 150 ट्रिप रेत जब्त..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर बिलासपुर जिले में खनिज विभाग की टीम ने अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है। गुरुवार को खनिज अमले ने गनियारी, कोटा, करही कछार, छतौना, सोढाखुर्द, रतनपुर कछार समेत कई क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान करही कछार क्षेत्र में रेत का अवैध खनन करते हुए एक चैन माउंटेन मशीन जब्त कर उसे सील बंद किया गया। वहीं ग्राम सोढाखुर्द में बिना वैध दस्तावेजों के करीब 150 ट्रिप रेत का अवैध भंडारण पाया गया, जिसे हरी ओम शर्मा (निवासी बिलासपुर) के कब्जे से जब्त किया गया। अहम बात यह रही कि ग्राम पंचायत छतौना के सरपंच, उपसरपंच और सरपंच प्रतिनिधि ने मौके पर पंचनामा में हस्ताक्षर करने और रेत को सुपुर्दगी में लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद जब्त की गई रेत को भूमि स्वामी मनोहर सिंह राज (निवासी सोढाखुर्द) को सुपुर्द किया गया। इसके अलावा ग्राम कछार क्षेत्र में खनिज मुरुम का अवैध परिवहन करते हुए एक हाइवा वाहन को पकड़ा गया, जिसे सुरक्षा की दृष्टि से थाना कोनी के सुपुर्द किया गया है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
झलमला में गौवंशों की मौत पर गरमाया मामला; चारा-पानी के अभाव का आरोप, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग... सीपत; लुतरा उर्स को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार..30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारी वाहनों की NO-ENTRY, रूट... लुतरा शरीफ में गूंजा अजीमुशान जलसा-ए-तकरीर; शाही संदल-चादर में उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम..किछौछा शरी... 17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द