ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

तंत्र-मंत्र के शक में भतीजे ने चाचा की कर दी हत्या….

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के चांपा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 15 कोटा डबरी में एक भतीजे ने तंत्र-मंत्र के शक में अपने ही चाचा की निर्मम हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, आरोपी अजीत पाल 63 वर्ष PIL प्लांट के मेन गेट के सामने ढाबा है। पिछले कुछ समय से ढाबे का कारोबार मंदा चल रहा था। अजीत को शक था कि उसके चाचा राम प्रसाद पाल 65 वर्ष, जो तांत्रिक विद्या जानते थे, उन्होंने तंत्र-मंत्र करवा दिया है। इसी वजह से ग्राहक उसके ढाबे पर नहीं आ रहे। इसी शक के चलते 21 सितंबर की शाम करीब 7 बजे अजीत ने अपने चाचा पर हंसिए से हमला कर दिया। राम प्रसाद उस वक्त हनुमान मंदिर में पूजा करने जा रहा था। हमले में उनका गला बुरी तरह कट गया। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल BDM अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर और आरोपी अजीत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया। वारदात में प्रयुक्त हंसिया भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि अजीत को लंबे समय से अपने चाचा पर शक था। जैसे ही उसे मौका मिला, उसने वारदात को अंजाम दे दिया। मृतक राम प्रसाद पाल आरोपी का सगा पारिवारिक चाचा था।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव...