ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

ट्रैक्टर से टकराने के बाद तेज रफ्तार वाहन ने दो को रौंदा; बाइक सवारों की मौके पर मौत..ड्राइवर फरार!

महासमुंद: (प्रांशु क्षत्रिय) महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 53 पर गुरुवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। छुईपाली टोल प्लाजा के पास हुए इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान ग्राम गौरटेक निवासी परमानंद भोई (60) और उपेश नाग (34) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, परमानंद भोई अपने रिश्तेदार उपेश नाग के साथ लिमगांव से घरेलू कार्य निपटाकर बाइक से वापस लौट रहे थे। उपेश नाग बाइक क्रमांक CG-04-HV-3929 चला रहा था। शाम करीब 7 बजे जैसे ही वे छुईपाली टोल प्लाजा के आगे तिवारी ढाबा के पास पहुंचे, सड़क पर बिना नंबर प्लेट और बिना किसी संकेतक के खड़े ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों सवार सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। वाहन की रफ्तार इतनी अधिक थी कि दोनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर बसना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सड़क पर बिना संकेतक खड़ा ट्रैक्टर हादसे का मुख्य कारण बना, साथ ही तेज रफ्तार वाहन द्वारा मौके से फरार हो जाना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। मामले की जांच जारी है |

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा...