ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

12 करोड़ की ठगी का भंडाफोड़, पति-पत्नी समेत 5 गिरफ्तार……

भिलाई: (प्रांशु क्षत्रिय) दुर्ग-भिलाई से शेयर बाजार में निवेश कर पैसे डबल करने का लालच देकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। पति-पत्नी ने मिलकर दो फर्जी कंपनियां खड़ी कीं और सैकड़ों लोगों से करीब 12 करोड़ रुपये की ठगी कर डाली। पुलिस ने शनिवार को इस मामले में मास्टरमाइंड स्नेहांशु नामदेव और उसकी पत्नी डाली नामदेव समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्नेहांशु नामदेव (37) और उसकी पत्नी डाली (35) ने “निशा बिजनेस कंसल्टेंट प्रा. लि.” (सूर्या मॉल, जुनवानी) और “यूनीक इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन” (सुपेला चौक) नाम से फर्जी कंपनियां बनाईं। इन कंपनियों का न तो SEBI और न ही RBI से पंजीयन था, लेकिन इन्हें शेयर बाजार निवेश फर्म बताकर प्रचारित किया गया। बड़े-बड़े बोर्ड और विजिटिंग कार्ड के जरिए निवेशकों को भरोसा दिलाया गया कि उनका पैसा सुरक्षित है। आरोपियों ने दावा किया कि उनके जरिए शेयर बाजार में पैसा लगाने पर हर महीने 20-40% तक का मुनाफा मिलेगा और एक साल में रकम दोगुनी हो जाएगी। शुरुआत में कुछ निवेशकों को भुगतान भी किया गया ताकि उनका विश्वास जीता जा सके। इसके बाद लोग बड़े पैमाने पर निवेश करने लगे। निवेशकों को यह यकीन दिलाने के लिए फर्जी आईडी और पासवर्ड बनाकर असली ट्रेडिंग अकाउंट जैसी नकली रिपोर्ट तैयार की जाती थी। इन्हें व्हाट्सऐप पर भेजकर दिखाया जाता कि उनका पैसा लगातार बढ़ रहा है। कुछ महीने तक भुगतान करने के बाद आरोपी अचानक गायब हो गए। ठगी से कमाए पैसे से आरोपी आलीशान जिंदगी जी रहे थे। पुलिस छापेमारी में उनके पास से हार्ले डेविडसन बाइक, टाटा कर्व कार, सोने-चांदी के जेवर, फ्लैट के दस्तावेज, महंगे मोबाइल (विदेशी ब्रांड Vertu सहित), नगदी, कंप्यूटर-लैपटॉप और बैंक से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए हैं। जब्त संपत्तियों की कीमत करीब 1 करोड़ बताई जा रही है। स्मृति नगर निवासी करण शर्मा ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि स्नेहांशु, डाली, निशा मानिकपुरी और धातरी कोसरे ने उनसे और उनके साथियों से 66 लाख 47 हजार रुपये की ठगी की। जांच में अब तक 10-12 करोड़ की ठगी का खुलासा हुआ है। पुलिस को आशंका है कि ठगी की रकम इससे कहीं ज्यादा हो सकती है, क्योंकि कई पीड़ित अब तक सामने नहीं आए हैं।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी….

स्नेहांशु नामदेव 37 मास्टरमाइंड, निवासी साईविला जंजगिरी

डाली नामदेव 35 पत्नी और सह-आरोपी

निशा मानिकपुरी 26 विजय नगर, दुर्ग

धातरी कोसरे (24) डीपाकेट मरोदा, भिलाई

शुभम गुप्ता (25) कृपाल नगर, कोहका

एएसपी दुर्ग सुखनंदन राठौर ने बताया कि ठगी का शिकार हुए और भी लोग सामने आ सकते हैं। अनुमान है कि रकम 12 करोड़ से कहीं ज्यादा निकल सकती है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
पति को दूसरी पत्नी को ज्यादा महत्व देने से नाराज महिला ने सौतन की हत्या...छह महीने तक रची साजिश, आरो... दो बाघों की खाल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई! अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2.17 लाख की उगाही: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाए आपत्तिजनक फोट... बिलासपुर में 200 करोड़ के अस्पताल पर सियासत गरम; कांग्रेस ने पूछा- जनता के अस्पताल में PPP मॉडल क्यो... बिलासपुर; बेलटुकरी गांव में दबिश..6 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त; आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज, महिला ... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्नीशियन से 9.50 लाख की ठगी: मैरिज ब्यूरो के जरिए किया संपर्क; शादी और... लोककला, शास्त्रीय संगीत, नृत्य, नाट्य एवं वाद्ययंत्र प्रस्तुतियों के लिए होगा चयन, प्रदेश की सांस्कृ... सीपत कन्या विद्यालय में प्रवेश उत्सव: नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक-मिठाई से स्वागत, मेधावी छात्रा को 5... बिलासपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कार्यकारिणी को मिली मंजूरी; राजू सूर्यवंशी बने महामंत्री..प्रदेश कांग... बिलासपुर; कोटा में बिजली खंभे पर चढ़े ठेका कर्मचारी की करंट से मौत; मरम्मत के दौरान हुआ हादसा, सुरक्...