BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
बिलासपुर; रतनपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, दिल्ली से बरामद हुई पीड़िता……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को दिल्ली से सुरक्षित बरामद किया। मामला 3 जुलाई 2025 का है, जब नाबालिग के परिजनों ने थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर रतनपुर पुलिस की टीम दिल्ली रवाना हुई, जहां आरोपी शंकर यादव (19 वर्ष), निवासी केसर भाठापारा थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा के कब्जे से पीड़िता को बरामद किया गया। पूछताछ में पीड़िता ने आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर भगाने और जबरन शारीरिक संबंध बनाने की बात बताई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
