BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News Cg

बिलासपुर; जान जोखिम में डाल, स्टंटबाजों का सोशल मीडिया पर खतरनाक खेल, 18 कारें जब्त……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी रोड पर ट्रैफिक नियमों और हाईकोर्ट के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए स्टंटबाज लगातार सोशल मीडिया के जरिए वाहनों से खतरनाक रील बना रहे हैं। 15 से 20 कारों में युवा चलती कार से बाहर निकलकर वीडियो शूट कर रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद रात में ही मस्तूरी पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 18 गाड़ियों को जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार, युवाओं ने रोड पर अपनी कार की लाइन लगाकर चलती कार से बाहर निकलकर रीलबाजी की। वायरल वीडियो के आधार पर स्टंटबाजों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्टंटबाज खुलेआम पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। 15 अगस्त को नया रायपुर में बाइक स्टंट का प्रमोशन करने के लिए उन्होंने तीन से चार वीडियो पोस्ट किए, जिनमें उन्होंने “15 को मिलो नया रायपुर में पब्लिक, खेलते हैं मौत का खेल” जैसा कैप्शन लिखा। एक वीडियो में एक लड़का बाइक के पीछे युवती को बैठाकर स्टंट करता दिख रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में 35-40 लड़के एक साथ स्टंटबाजी करते नजर आए। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, नया रायपुर में स्टंटबाजी के कारण कई मौतें हो चुकी हैं, बावजूद इसके स्टंटबाज सुधरने का नाम नहीं ले रहे। डीएसपी ट्रैफिक ने बताया कि 15 अगस्त को नया रायपुर में विशेष बैरिकेडिंग की जाएगी। साथ ही सिविल ड्रेस में ट्रैफिक पुलिस, राखी, मंदिर हसौद और अभनपुर पुलिस पेट्रोलिंग कर अभियान चलाएगी। इस कार्रवाई का मकसद स्टंटबाजी और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है, ताकि जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
प्रेम विवाह की मिली खौफनाक सजा; पिता, चाचा और बड़े पिता ने मिलकर कर दी बेटी की हत्या..पिता गिरफ्तार,... बिलासपुर; अपहरण कर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगने वाले आरोपी सहित नाबालिग गिरफ्तार; चाकू की नोक पर य... बिलासपुर; पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक: युवक की दर्दनाक मौत...बहन से मिलने जा रहा था युवक, अस्पताल ... बिलासपुर; 28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान: जिले के 2.78 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की द... तेज रफ्तार ट्रक ने 8 वर्षीय मासूम को कुचला, मौके पर मौत; हादसे के बाद ग्रामीणों का चक्काजाम, बैरिकेड... बिलासपुर में चरित्र शंका में पति बना हैवान; पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश..90% झुलसी म... बिलासपुर; मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए: संदिग्ध मौत के बाद भाई का फूटा दर्द; पति समेत ससुराल पक्ष पर हत्... बिलासपुर; केंद्रीय जेल में बंदी की मौत पर गरमाई सियासत: मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपय... बिलासपुर; गर्दन पर ब्लेड से हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार: महाराष्ट्र भाग गया था आरोपी, रेलवे स... बिलासपुर; बारात में डीजे पर नाचने के दौरान विवाद: धारदार हथियार से हमला करने वाला युवक गिरफ्तार!