ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शराब में सुहागा मिलाकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मामला 24 घंटे में सुलझाया…..

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही में शराब सेवन के बाद दो युवकों सूरज यादव और मनोज कश्यप की मौत के रहस्य का पुलिस ने खुलासा किया। घटना की गहन जांच के बाद साइबर एवं क्षेत्रीय टीमों ने केवल 24 घंटे के भीतर अहम सफलता पाते हुए मुख्य आरोपी भोला टण्डन उर्फ सुरेन्द्र टंडन उम्र 25 और अनिल टण्डन उम्र 35 को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत अंग्रेजी शराब में सुहागा मिलाकर दोनों युवकों को दिया, जिसको पीते ही दोनों की तबियत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट, गवाहों के बयान और सीसीटीवी व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले को हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से सुहागा रैपर और बड़ा सूजा बरामद किया गया है। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध धारा 103(1), 61(2), 123 BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि बेवजह किसी की शराब न लें और संदिग्ध गतिविधि/व्यक्ति की जानकारी तुरंत 112 या नजदीकी थाने को दें। जांच जारी है और अन्य संलिप्तता की संभावना पर भी पूछताछ की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव...