ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत; चालक वाहन छोड़कर फरार!

सरगुजा: (प्रांशु क्षत्रिय) लुंड्रा-बरगीडीह मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना लुंड्रा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11 बजे महोरा निवासी सुबोध (24) अपने खेत में पानी देने के लिए जा रहा था। इसी दौरान लुंड्रा से बगीचा की ओर जा रही तेज रफ्तार अल्टो कार क्रमांक सीजी 10 के 3366 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। उनकी मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कार जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...