BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; मवेशी तस्करी का बड़ा खुलासा, यूपी के कुरैशी गैंग से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय)  जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मवेशियों से भरे ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में 17 भैंस लदी हुई थीं, जिनमें से दो की मौत हो चुकी थी और एक गंभीर हालत में है। इस मामले में पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि कोरबा जिले के पाली से मवेशियों को ट्रक में भरकर उत्तरप्रदेश भेजा जा रहा है। इसकी जानकारी तुरंत रतनपुर थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत को दी गई। एसएसपी रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में खूंटाघाट के पास नाकेबंदी की गई। चेकिंग के दौरान कोरबा की ओर से आ रहा ट्रक (क्रमांक CG 04 PT 8078) रोका गया। इसी दौरान ड्राइवर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला, लेकिन ट्रक में सवार तस्करों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी का नाम शाहरुख कुरैशी (25), निवासी हसनपुर दाढ़ी, उत्तरप्रदेश है। वह यूपी के कुख्यात कुरैशी गैंग का सदस्य है। पूछताछ में उसके पास से मवेशियों के परिवहन से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। कोटा एसडीओपी नूपुर उपाध्याय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रायपुर और उत्तरप्रदेश के कई कुरैशी गैंग के सदस्यों के नाम सामने आए हैं। इनमें रायपुर के शाहरुख कुरैशी, कलीम कुरैशी और यूपी के बिट्टू उर्फ इरफान कुरैशी व अमन आलम शामिल हैं। यह सभी आरोपी लंबे समय से मवेशी तस्करी के धंधे से जुड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस इनकी तलाश में दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में केवल गिरफ्तार आरोपियों तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी। पुलिस एंड टू एंड कार्रवाई करते हुए इस पूरे गिरोह और इसके सरगना तक पहुंचने की योजना बना रही है। पकड़े गए आरोपियों ने भी पूछताछ में स्वीकार किया है कि मवेशियों को बूचड़खाने में कटान के लिए उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा था। पुलिस ने फरार ड्राइवर और गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश तेज कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव...