Raftaar News Cg

प्रदेश कांग्रेस सरकार की कमियों को जनमानस को गिनाने डॉ. बांधी ने खोला मोर्चा, विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में मिला जनसमर्थन…?

मस्तुरी:- (प्रांशु क्षत्रिय) सोमवार को मस्तूरी के विधायक डा. कृष्णमूर्ति बांधी द्वारा भुपेश सरकार की जनविरोधी नीति व प्रधानमंत्री आवास से गरीबों को वंचित करने पदयात्रा का शुभारंभ मस्तूरी विधानसभा के ग्राम ओखर शिव मंदिर से पूजा अर्चना कर शुरू की गई। छोटी-छोटी सभाएं व चौक चौराहों पर नुक्कड सभा के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर हल्ला बोला बांधी ने अपने वक्तव्य में गरीबों को प्रधानमंत्री आवास से वंचित करने के मुद्दे पर भूपेश सरकार को जमकर कोसा और कहा कि भूपेश सरकार ने गरीबों से उनका रहने का अधिकार छीन लिया है, उनके घर का अधिकार छीन लिया है, जिसके चलते प्रदेश के बहुत से लोग अपने मकान से वंचित हो गए हैं। भूपेश सरकार की योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के नाम पर केवल पैसों का बंदरबांट किया जा रहा है, गौठान के नाम पर लाखों रुपए का भ्रष्टाचार कांग्रेस सरकार ने किया है, जबकि गौमाता सड़क पर है, उनकी मौत हो रही है।

ग्राम ठाकुर देवा में मिले प्लास्टिक के चावल:-

मस्तूरी विधायक की पद यात्रा जब विभिन्न ग्रामों से संपर्क करते हुए, ठाकुरदेवा पहुंची वहां के ग्रामीणों ने उनके समक्ष एक अजीबोगरीब शिकायत रखी ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें सरकारी राशन में उन्हें प्लास्टिक का चावल मिला कर दिया जा रहा है, जिसका सैंपल मस्तूरी विधायक ने लेकर तत्काल एसडीएम से चर्चा की एसडीएम ने इस विषय को तत्काल जांच कराने को कहा है।

विभिन्न ग्रामों में मिला अपार समर्थन:-

आज ग्राम ओखर से विधायक के नेतृत्व में पदयात्रा का जैसे ही आगाज हुआ। शुरू से ही भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में इस पदयात्रा में शिरकत की और भूपेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की जैसे-जैसे रैली आगे बढ़ती गई। पदयात्रा का काफिला लंबा होता चला गया। ओखर से निकलकर पदयात्रा गिधपूरी पहुंची। जिसके बाद खपरी, ठाकुर देवा, कुटेला, विद्याडीह, मटिया और सरसेनी में पदयात्रा का समापन हुआ, जहां सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।

जगह-जगह नुक्कड़ सभाओं का आयोजन:-

आज पदयात्रा के दौरान मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी नहीं जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं की और भूपेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता को बताया साथ ही जनता से इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने में सहयोग की अपील की।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव...