BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News CgSipat

सीपत; गणेश विसर्जन में हाईकोर्ट आदेश की अवहेलना..डीजे बजा रहे पिकअप वाहन सहित चालक गिरफ्तार, वाहन जप्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) गणेश विसर्जन के दौरान सीपत थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन को डीजे साउंड सिस्टम सहित जप्त कर लिया। वाहन चालक को शराब के नशे में हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करते हुए तेज आवाज में डीजे बजाते पकड़ा गया। थाना प्रभारी गोपाल सतपथी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सोंठी स्थित गतवा तालाब के पास गणेश विसर्जन जुलूस में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि रामकुमार पोर्ते पिता जगदीश सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बिटकुला, थाना सीपत अपने पिकअप क्रमांक सीजी 10 बीपी 9556 में अवैध रूप से डीजे सेट लगाकर तेज ध्वनि में साउंड बजा रहा था। पुलिस ने बताया कि पूर्व में सभी डीजे संचालकों को बैठक लेकर उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करने की समझाइश दी गई थी। बावजूद इसके आरोपी ने निर्देशों की अनदेखी की। मौके पर उससे डीजे संचालन की कोई अनुमति भी प्रस्तुत नहीं की जा सकी। पुलिस ने पिकअप वाहन व डीजे सिस्टम को जप्त करते हुए आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम 1985 की धारा 4, 5, 6, 15 एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 208(2)(3)/177 व 185 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया हैं। सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि पहली बार कोलाहल अधिनियम में इस तरह की कार्यवाही हुई है, नियम की धज्जियां उड़ाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा, आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...